Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बलरामपुर: तीन चीनी मिलों के गन्ने की खरीदारी के लिए 174 क्रय केंद्र

By Sugar Times Team

18 November 2023

बलरामपुर: तीन चीनी मिलों के गन्ने की खरीदारी के लिए 174 क्रय केंद्र

बलरामपुर : जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने कहा की, बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर चीनी मिल तथा बजाज चीनी मिल इटई मैदा ने गन्ने की खरीदारी के लिए 174 क्रय केंद्र बनाए है। चीनी मिल प्रबंधन ने क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीदारी तथा गन्ना बेचने के लिए किसानों की पर्ची निर्गत करने की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है।

आरएस कुशवाहा ने बताया कि, बलरामपुर चीनी मिल ने 91, तुलसीपुर चीनी मिल ने 52 तथा बजाज चीनी मिल इटई मैदा ने 31 क्रय केंद्र बनाए गए है। बलरामपुर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर 19 नवंबर, बजाज चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर 26 नवंबर व तुलसीपुर चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर एक दिसंबर से गन्ने खरीदने शुरू होगी। गन्ना खरीद के लिए किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पर्ची का एसएमएस भेजा जा रहा है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 18 November 2023

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.