Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बिहार: हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र 25 नवंबर से होगा शुरू

By Sugar Times Team

24 November 2023

बिहार: हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र 25 नवंबर से होगा शुरू

हसनपुर, बिहार: अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई सत्र शुरू किया जा रहा है। राज्य की हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र 2023-24 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, और पेराई शनिवार, 25 नवंबर को प्रारंभ होगा। किसानों ने भी गन्ना कटाई की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस पेराई सत्र में मिल प्रबंधन द्वारा कुल 80 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष आर. के. तिवारी के अनुसार, जिलाधिकारी पेराई सत्र का उद्घाटन करेंगे। पिछले पेराई सत्र में 77 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई की गई थी। प्रखंड क्षेत्र में 50 हजार एकड़ में गन्ना की खेती की गई है। इस चीनी मिल में हसनपुर प्रखंड के अलावा समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया जिले के कई प्रखंडों से किसान गन्ना की बिक्री करने आते है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 24 November 2023

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.