Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Kushinagar News: 26 नवंबर तक खरीदे गए गन्ना का किया भुगतान

By Sugar Times Team

15 December 2023

Kushinagar News: 26 नवंबर तक खरीदे गए गन्ना का किया भुगतान

तमकुहीरोड- सेवरही चीनी मिल में पेराई सत्र 2023-2024 में 22 से 26 नवंबर तक किसानों से खरीदे गए गन्ने का बकाया मूल्य का भुगतान कर दिया है। यह जानकारी चीनी मिल के अधिशासी निदेशक योगेंद्र प्रताप सिंह ने दी उन्होंने बताया कि अब तक चीनी मिल ने 10.44 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी है। मिल ने 26 नवंबर तक किसानों से खरीदे गए गन्ना का बकाया मूल्य का 6.15 करोड रुपये भुगतान कर किसानों के खाते में भेज दिया गया है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि गन्ना किसानों से साफ सुथरा व जड़ पत्ती रहित गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 15 December 2023

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.