Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Basti News: बभनान चीनी मिल ने 69 करोड़ का किया भुगतान

By Sugar Times Team

25 December 2023

Basti News: बभनान चीनी मिल ने 69 करोड़ का किया भुगतान

बभनान चीनी मिल ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। पेराई सत्र 2023-24 का शुभारंभ 19 नवंबर से प्रारंभ हुआ है। चीनी मिल ने गन्ना किसानों के खाते में 13 दिसंबर तक का 68.98 करोड़ रुपये का भुगतान कर प्रदेश में भुगतान के मामले में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि कुल सात गन्ना समितियाें के माध्यम से खरीद की जा रही है। 20 दिसंबर तक 26.32 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद हो चुकी है। महाप्रबंधक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि चीनी मिल को साफ व ताजा गन्ने की आपूर्ति करें।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 25 December 2023

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.