Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: सहकारी क्षेत्र में रमाला चीनी मिल पेराई में राज्य में अव्वल

By Sugar Times Team

20 March 2024

उत्तर प्रदेश: सहकारी क्षेत्र में रमाला चीनी मिल पेराई में राज्य में अव्वल

लखनऊ : सहकारी मिलों में बागपत जिले की रमाला सहकारी चीनी मिल एक बार फिर से पेराई में प्रदेश की चीनी मिलों में पहले स्थान पर विराजमान है। रिकवरी में मिल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। किसानों की मांग पूरी करते हुए 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिल की क्षमता वृद्धि की गई। इस सीजन में मिल द्वारा अभी तक 59 लाख 9 हज़ार 800 क्विंटल गन्ना पेराई की जा चुकी है, जबकि प्रबंधन द्वारा 91 लाख का लक्ष्य रखा गया है।

मिल के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, मई माह के अंत तक पेराई सत्र चलेगा। मिल ने अभी तक 48640 मेगावाट बिजली उत्पादन किया है। किसानों को 20 फरवरी तक का गन्ना भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिल को प्रदेश में सबसे ज्यादा पेराई (59,09,800 क्विंटल) के मामले में नम्बर वन का खिताब मिला है और यह 2019 के बाद से लगातार मिलता आ रहा है। वहीं रिकवरी 12.21 फीसदी है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 20 March 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.