Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Bijnor News: बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र का समापन

By Sugar Times Team

19 April 2024

Bijnor News: बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र का समापन

बिजनौर, नांगलसोती। उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के गन्ना पेराई सत्र का 14 अप्रैल को समापन हो गया। संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने चीनी मिल के सकुशल समापन पर अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों को शुभकामनाएं दीं।

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के पेराई सत्र 2023-24 का रविवार की देर शाम समापन हो गया। चीनी मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने पेराई सत्र 2023-24 में एक करोड़ 23 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। पेराई सत्र में 10.58 प्रतिशत रिकवरी के साथ 26 लाख चीनी के बोरे भी तैयार किए हैं। चीनी मिल ने पेराई सत्र 2022-23 में एक करोड़ 62 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।

संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह और गन्ना महाप्रबंधक विकास पुंडीर ने बताया कि किसानों को गन्ना भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने मिल संचालक में किए गए सहयोग पर किसानों का आभार व्यक्त किया है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 19 April 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.