Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Pilibhit News: खेतों में खड़े गन्ने का जीपीएस से शुरू किया गया संयुक्त सर्वे

By Sugar Times Team

24 April 2024

Pilibhit News: खेतों में खड़े गन्ने का जीपीएस से शुरू किया गया संयुक्त सर्वे

15 जून तक पूरा किया जाना है कार्य है, किसान की मौजूदगी जरूरी

पूरनपुर। खेतों में खड़े गन्ने का जीपीएस सिस्टम से गन्ना विकास परिषद और चीनी मिल ने संयुक्त सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे में 32 टीमें लगाई गई है। सर्वे 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए है। घोषणा पत्र न भरने वाले किसानों के गन्ना सप्लाई सट्टे पर रोक लगाई जाएगी।

गन्ना उत्पादन को लेकर हर साल खेतों मेेंं खड़े गन्ने का संयुक्त सर्वे होता है। इस बार भी सर्वे शुरू कर दिया गया है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वे पूरे सहकारी गन्ना समिति क्षेत्र का होगा।

क्षेत्र का गन्ना पूरनपुर चीनी मिल के अलावा बरखेड़ा, मकसूदापुर, संपूर्णानगर और पीलीभीत की एलएच चीनी मिल गन्ना पेरती है। संयुक्त सर्वे में एक गन्ना सुपरवाइजर या सहकारी गन्ना समिति का लिपिक और अन्य कर्मचारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वे के समय किसानों को ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना होगा। घोषणा पत्र न भरने वाले किसानों के गन्ना सप्लाई सट्टा पर रोक लगाई जाएगी।

सर्वे के समय किसानों को अपने खेत में मौजूद रहने की अपील की गई है। ताकि किसी भी किसान का गन्ना सर्वे किसी हालत में छूट न सके। बताया कि सर्वे 15 जून तक चलेगा। इसके बाद पता चल सकेगा कि क्षेत्र में कितने गन्ने का उत्पादन होगा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 24 April 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.