Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Amroha -12 हजार हेक्टेयर भूमि से हटाई जाएगी गन्ने की बीमार प्रजाति

By Sugar Times Team

4 May 2024

Amroha -12 हजार हेक्टेयर भूमि से हटाई जाएगी गन्ने की बीमार प्रजाति

अमरोहा। गन्ना किसानों के लिए नकदी की फसल मानी जाती है। लेकिन सबसे अधिक बोई जाने वाली 0238 प्रजाति में रोग लगने के कारण किसानों के साथ-साथ शुगर मिलों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। अब गन्ना विभाग इस प्रजाति को धीरे-धीरे विस्थापित कर रहा है। जिले में इस प्रजाति को वसंतकालीन बुआई के लिए 12691 हेक्टेयर में विस्थापित किया जाएगा।

किसानों के लिए कभी फायदे का सौदा माने जाने वाली 0238 प्रजाति में रेड रॉट बीमारी लगने के कारण उत्पादन पर असर पड़ा है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस प्रजाति में बीमारी लगने के कारण गन्ना विभाग धीरे-धीरे इस प्रजाति को समाप्त करने के लिए विस्थापित करने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है। वसंतकालीन गन्ना बुआई में इस प्रजाति को 12691 हेक्टेयर जमीन में विस्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत फिलहाल 9891 हेक्टेयर क्षेत्र में इस प्रजाति को विस्थापित भी करा दिया गया है।

जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि विभाग किसानों को गन्ने की उन्नतशील किस्मों को उपलब्ध भी करा रहा है। गन्ना विभाग एवं चीनी मिलों के पास 16.75 लाख क्विंटल नवीन गन्ना प्रजाति को. 0118, को. 15023, को.शा. 13235, को.लख. 14201 के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 4 May 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.