Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वे का किया निरीक्षण

By Sugar Times Team

28 May 2024

जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वे का किया निरीक्षण

कासगंज : जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया, और गन्ने का रकबा देखा। उन्होंने 15 जून तक सर्वे कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि सभी सर्वे कर्मचारी सर्वे नीति का शत-प्रतिशत पालन करते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय 15 जून, 2024 तक सर्वे कार्य को पूरा करें। सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिला गन्ना अधिकारी ने कहा गन्ना सर्वे के दौरान किसान अपने खेत पर जरूर पहुंचे। सर्वे कर्मी को सही जानकारी दें व सर्वे के बाद सर्वे पर्ची अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने गन्ना समिति न्यौली के गांव बाज नगर में किसान देवकी नंदन के खेत के सर्वे का निरीक्षण किया। खेत की भुजाओं की माप की गई और 0.062 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल दर्ज किया गया। इसी खेत की जांच फीते से माप कराई गई, इसमें पूर्व में सर्वेक्षित गन्ना क्षेत्रफल और चेकिंग के दौरान पाए गए गन्ना क्षेत्रफल में अंतर सार्थक नहीं पाया गया।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 28 May 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.