Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

राज्य सरकार का गन्ना किसानों के शीघ्र भुगतान पर जोर: उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री

By Sugar Times Team

13 June 2024

राज्य सरकार का गन्ना किसानों के शीघ्र भुगतान पर जोर: उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि उद्योग में गन्ना अहम् भूमिका निभाता है और इसलिए राज्य सरकार का इसपर हमेशा फोकस रहता है। राज्य सरकार गन्ना भुगतान सुचारु रूप से हो इसको लेकर कदम उठती रहती है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि, राज्य में गन्ना किसानों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि, भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में धान और बाजरा सहित विभिन्न फसलों की उत्पादकता में 15 से 30% की वृद्धि हुई है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खरीफ फसल पर राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए शाही ने कहा कि धान की उत्पादकता 40.51 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 46 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई है, जबकि बाजरा की उत्पादकता 20.82 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 27.7 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गई है।

उन्होंने कहा कि, सोलर पंपों के माध्यम से हर समय सिंचाई उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि विभाग विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम कर रहा है। ज्वार, उड़द, तिलहन, मूंगफली, सूरजमुखी और मोटे अनाज की उत्पादकता में भी तेजी से सुधार हुआ है। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पशुपालन और कृषि एक दूसरे के पूरक विभाग हैं। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद सहकारिता क्षेत्र को नया जीवन मिला है। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कृषि में विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया। अपर मुख्य सचिव (कृषि) देवेश चतुर्वेदी ने किसानों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 13 June 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.