Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

महराजगंज में औसत से ज्यादा गन्ने का उत्पादन कर रहे किसान

By Sugar Times Team

27 August 2024

महराजगंज में औसत से ज्यादा गन्ने का उत्पादन कर रहे किसान

महराजगंज: जिले के गन्ना किसान औसत से दोगुना उत्पादन कर रहे हैं। इससे उनकी आय भी बढ़ रही है, साथ ही अन्य किसानों की भी गन्ने के खेती में दिलचस्पी बढ़ रही है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, महराजगंज में अभी ऐसे गन्ना किसानों की संख्या भले ही केवल दर्जन भर है। गन्ने की खेती के प्रति सिसवा क्षेत्र के इन दर्जन भर किसानों का इतना अधिक लगाव है कि वे अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों की राह पर चल दिए हैं। ये किसान बेहतर गन्ना उत्पादन के लिए कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर खेती में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। गन्ना विभाग ने इस साल भी गन्ने की क्राप कटिंग कराई है। विभाग को गन्ने की खेती को लेकर अच्छे परिणाम आने की उम्मीद भी है।

जिले में प्रति हेक्टेयर गन्ने का औसत उत्पादन 695 क्विंटल है। पर सिसवा क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने पिछले साल खेती में समय-समय पर कई बदलाव कर प्रति हेक्टेयर 1400 क्विंटल गन्ना उत्पादन किया था। गन्ना किसान सुधीर कुमार तो अब गन्ने के बीज का भी उत्पादन कर रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार यादव आदि किसान भी बेहतर गन्ने की खेती कर रहे हैं।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 27 August 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.