Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

गन्ना किसानों की आय में हुई ₹43,364 की वृद्धि

By Sugar Times Team

13 September 2024

गन्ना किसानों की आय में हुई ₹43,364 की वृद्धि

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक गन्ना किसानों की आय पिछले कई सालों में बढ़ी है और साथ ही गन्ना भुगतान के मामले में भी राज्य लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा है। गन्ना विभाग के मुताबिक, गन्ना किसानों की आय में औसत *43,364 प्रति हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। वर्तमान पेराई सत्र का 90 प्रतिशत से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चूका है। 86 चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य का शत- प्रतिशत भुगतान किया गया है। विभाग ने कहा कि विगत 7 वर्षों में चीनी मिलों द्वारा रिकॉर्ड 7,386 लाख टन गन्ने की पेराई एवं रिकॉर्ड 786.61 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। औसत गन्ना उत्पादकता वर्ष 2016-17 में 72.38 मी. टन प्रति हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 84.10 मी. टन प्रति हेक्टेयर (प्रति हेक्टेयर 11.72 मी. टन अतिरिक्त गन्ने का उत्पादन) हुआ है। औसत चीनी परता वर्ष 2016-17 में 10.61 प्रतिशत) के मुकाबले वर्ष 2023-24 में 11.50 प्रतिशत) (बी हेवी शीरे एवं सीधे गन्ने से एथेनॉल उत्पादन के साथ 10.61 प्रतिशत) है। अगर एथेनॉल उत्पादन की बात की जाए तो, वर्ष 2016-17 में 42.07 करोड़ लीटर से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 176.53 करोड़ लीटर हो गया है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 13 September 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.