Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

ग्रेटर नोएडा में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो का आयोजन; चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की भी भागीदारी

By Sugar Times Team

25 September 2024

ग्रेटर नोएडा में दूसरे अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो का आयोजन; चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की भी भागीदारी

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर, 2024 तक द्वितीय इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया जा रहा है। इस इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

इस शो में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की भी भागीदारी है। चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग ने वृत्तचित्र फिल्मों, पोस्टर, उत्पाद नमूनों आदि के माध्यम से अपनी सेवाओं, उपलब्धियों और मूल्यवर्धित उत्पादों को प्रदर्शित किया है। यू.पी. शुगर मिल्स एसोसिएशन (UPSMA) ने इस स्टॉल को स्थापित करने में चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के साथ सक्रिय रूप से सहयोग किया है और प्रदर्शनी हॉल नंबर 12 में लगी है।

यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन चीनी निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली अत्यधिक प्रशंसित शीर्ष संस्था है और उत्तर प्रदेश की 70% से अधिक निजी चीनी मिलें इसकी सदस्य हैं। UPSMA गन्ना किसानों, मिलर्स और नियामकों के बीच एक उत्प्रेरक रहा है। मिलर्स और राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से अथक प्रयास द्वारा बेहतर फसल प्रबंधन, कृषि उत्पादकता, इथेनॉल मिश्रण में उपलब्धि बढ़ाने के अलावा पेराई एवं चीनी उत्पादन में रिकॉर्ड हासिल किया है ।

चीनी उद्योग अब केवल चीनी उत्पादन तक ही सीमित नहीं है, यह चीनी, हरित ऊर्जा, जैव-सीएनजी सहित जैव-ईंधन और जैव-प्लास्टिक आदि जैसी अन्य आगामी नवीन परियोजनाओं की स्थापना के साथ “एकीकृत चीनी कॉम्प्लेक्स” में बदल गया है।

इस समय उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन, शीरा उत्पादन और इथेनॉल उत्पादम में देश में पहले नंबर पर है। वर्ष 2023-24 में इथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़कर 300 करोड़ लीटर से अधिक हो गई है।

यह हमारे गन्ना किसानों को “अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता” बनाने में मदद करता है और ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल करने के अपने लक्ष्य में राज्य की कृषि-अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है, जो माननीय मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 25 September 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.