बागपत शुगर मिल के वर्ष 2024-2025 के पेराई सत्र का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। राज्यमंत्री, सांसद और डीएम ने पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर मिल परिसर में हवन हुआ, जिसमें अतिथियों के साथ ही अधिकारियों और किसानों ने आहुति दी। इसके बाद मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुरू कराया गया। मंगलवार की सुबह राज्यमंत्री केपी मलिक, सांसद डा. राजकुमार सांगवान और डीएम जेपी सिंह बागपत शुगर मिल पहुंचे और वर्ष 2023-2024 के पेराई सत्र का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर मिल परिसर में हवन हुआ। जिसमें राज्यमंत्री केपी मलिक, सांसद डा. सत्यपाल सिंह, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, बागपत शुगर मिल के जीएम वीपी पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे और हवन में आहुतियां अर्पित की। इसके बाद राज्यमंत्री, सांसद और डीएम ने केन मशीन में गन्ना डालकर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान मिल के उपसभापति कृष्णपाल सिंह, सीसीओ राजदीप बालियान, जयप्रकाश धामा, प्रदीप धामा, राजेश चौहान, जयकरण सिंह, कांग्रेस नेता अहमद हमीद, जाट महासभा अध्यक्ष देवेंद्र धामा, बिल्लू प्रधान, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, इंद्रपाल सिंह, सोहनपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली आदि मौजूद रहे। जिला गन्ना अधिकारी अमर प्रताप सिंह ने बताया कि पांच या छह नवंबर से बागपत और रमाला शुगर मिल में गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। जिसकी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। जल्द ही किसानों को गन्ना इंडेंट भी जारी कर दिया जाएगा।
बागपत और रमाला मिल का पूजन के साथ पेराई सत्र शुरू

S
Sugar Times Team
Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.
Related Intelligence

Sugar Industry
ZLD Technologies Take Centre Stage at SED Jodhpur Conclave 2026, Highlighting Sustainable Water Management for Industry
11 Jul 2026

Sugar Industry
ICAR-ISRI Director Dr. S.N. Sushil Honoured with Outstanding Professional Award 2026
11 Jul 2026

Sugar Industry
Uttar Pradesh Mandates Quality Testing of Fertilizers and Pesticides Before Distribution to Sugarcane Farmers
11 Jul 2026
Leave a Reply
Log in to leave a comment.