Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

किसान सस्ते दामों पर क्रेशर को गन्ना बेचने को मजबूर

By Sugar Times Team

9 November 2024

किसान सस्ते दामों पर क्रेशर को गन्ना बेचने को मजबूर

अमरोहा : समय पर गन्ना पर्ची नहीं मिलने के चलते किसानों को सस्ते दामों पर गन्ना क्रेशर को बेचना पड़ रहा है। कम दाम में गन्ना बेचने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले में शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। हालांकि अभी तक गन्ना खरीद में तेजी नहीं आई है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना पर्ची किसानों को नहीं मिलने के चलते किसानों के सामने गेहूं की बुआई तक का संकट खड़ा हो गया है। किसान खेत खाली करने के लिए सस्ते दाम पर क्रेशर पर ही गन्ना डाल रहे हैं। क्रेशर संचालक सस्ते दामों पर किसानों का गन्ना खरीद रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं गन्ने की आमद बढ़ने से क्रेशर संचालकों के चेहरे खिले हैं।किसानों ने चीनी मिलों से गन्ना खरीद में तेजी लाने की मांग की है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 9 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.