Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

Ambedkar Nagar News: चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र

By Sugar Times Team

19 November 2024

Ambedkar Nagar News: चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ पेराई सत्र
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल में पेराई सत्र सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गया। अब यहां गन्ने की पेराई शुरू कर दी गई है। इससे कुल 38 केंद्रोंं पर अब गन्ने की खरीद में तेजी आएगी।

पेराई सत्र शुरू करने से पहले एसडीएम सदर सौरभ शुक्ल ने महाप्रबंधक आरएस प्रसाद व महाप्रबंधक यांत्रिक अरुण कुमार सिंह के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद डोंगे में गन्ना डाल कर पेराई सत्र की शुरुआत की। बताते चलें कि इस बार चीनी मिल को गन्ना पेराई के लिए 95 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। गन्ने की खरीद के लिए मिल गेट सहित 38 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू हो चुकी है। सोमवार को सुबह से मिल गेट पर भी तौल शुरू हो गई।

महाप्रबंधक गन्ना रविंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में सभी किसानों को प्रथम पर्ची उपलब्ध करा दी जाएगी। किसान अपनी उपज को क्रशर पर न बेचें। गन्ना आपूर्ति अगर मिल में की जाएगी तो कृषक का बेसिक कोटा बढे़गा जिससे उसे आने वाले समय में पर्ची मिलने में आसानी होगी। इस मौके पर सहायक महाप्रबंधक अरविंद सिंह, सुनील तिवारी, संजय तिवारी व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 19 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.