लंबे समय तक बंद पड़े रीगा चीनी मिल में पेराई शुरू होगी। इसको लेकर किसानों में खुशी है। निरानी ग्रुप के अधिकारियों ने किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गन्ने की खेती के लिए जागरूक करने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हाल ही में कई गांवों का दौरा भी किया है। गुरुवार को निरानी ग्रुप के नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक पुतुर देवराजुलू ने मेजरगंज प्रखंड के सुदर्शन धाम सोनौल गांव पहुंच गन्ना बुआई की शुरुआत की और किसानों को उन्नत किस्म के गन्ने के बीज लगाने की सलाह दी। सीजीएम ने रुद्रेश कुमार सिंह उर्फ बाबू साहेब के खेत में जाकर गन्ना बुआई की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर सीओ 118 किस्म के गन्ने की बुआई की। किसानों को गन्ने की खेती में वैज्ञानिक विधि अपनाने की सलाह देते हुए सीएमडी ने कहा कि गन्ने के पौधों को पांच फीट की दूरी पर लगाने से पैदावार में वृद्धि और फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा। वैज्ञानिक विधि से की गई बुआई से गन्ने के पौधे स्वस्थ और मजबूत होते हैं, जो अधिक उपज और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करते हैं। सीएमडी पुतुर देवराजुलू ने किसानों से उन्नत गन्ने की किस्में जैसे एलके 14201, सीओ 9301, सीओ 98014 और सीओ एलके 94184 का उपयोग करने को कहा। ये किस्में न केवल अधिक उत्पादन देती हैं, बल्कि चीनी मिलों के लिए भी बेहतर मानी जाती हैं। क्योंकि इनकी पैदावार और गुणवत्ता दोनों ही उच्च होते हैं। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना है।
दिसंबर से शुरू होगा रीगा चीनी मिल में पेराई सत्र

S
Sugar Times Team
Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.
Related Intelligence

Sugar Industry
Uttar Pradesh Sugarcane Department Launches Subsidy Scheme for Farmers; Small Agricultural Equipment to Be Available at 50% Subsidy
22 Jun 2026

Sugar Industry
Heavy Rain May Severely Impact Sugarcane Crop; Experts Advise Timely Field Management
20 Jun 2026

Sugar Industry
India’s Ethanol Ambitions Need a Fresh Review as Water and Economic Concerns Grow
18 Jun 2026
Leave a Reply
Log in to leave a comment.