Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

29 नवंबर को चीनी मिल का होगा पेराई सत्र शुरू

By Sugar Times Team

26 November 2024

29 नवंबर को चीनी मिल का होगा पेराई सत्र शुरू

रुद्र बिलास किसान सेवा सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ 29 नवंबर को किया जाएगा। जिसमें राज्यमंत्री और जिलाधिकारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसकी जानकारी देते हुए मिल के प्रधान प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि मिल की मेंटिनेंस का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रंग पुताई से लेकर मशीनो की जांच पड़ताल सहित सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। कहा कि आगामी 29 नवंबर शुक्रवार को मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह शामिल होंगे। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से अपने अपने गन्ने की फसल को मिल पर लेकर आने की अपील की है। बताया कि किसानों का पूर्व का भुगतान कर दिया गया है। मिल पर किसी भी किसान का बकाया नहीं है। इस बार फसल लेकर आने वाले किसानों का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 26 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.