Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

चीनी मिल ने 17 नवंबर तक किया खरीदे गन्ने का भुगतान

By Sugar Times Team

27 November 2024

चीनी मिल ने 17 नवंबर तक किया खरीदे गन्ने का भुगतान

बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर चीनी मिल ने छह दिनों तक खरीदे गए गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित किसानों के खाते में भेज दिया गया है। चीनी मिल का संचालन 17 नवंबर से शुरू हुआ है। मिल के अधिशासी अध्यक्ष केके वाजपेई ने बताया कि किसानों को 22 नवंबर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान 954.38 लाख रुपए किसानों के खाते में भेजे गए हैं। बलरामपुर चीनी मिल गन्ना मूल्य का भुगतान करने में अग्रणी है। साथ ही किसानों के हर सुख दुख का ख्याल रखा जाता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान भाई प्रतिबंधित प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति न करें। साफ सुथरे व जड़पत्ती रहित गन्ने की ही आपूर्ति मिल में करें।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 27 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.