Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2023-24: उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील किसानों ने गन्ना उपज में किया शानदार प्रदर्शन

By Sugar Times Team

30 November 2024

गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2023-24: उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील किसानों ने गन्ना उपज में किया शानदार प्रदर्शन

गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2023-24 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उ.प्र. ने बताया कि, इस प्रतियोगिता के लिये अनुमन्य संवर्ग यथा-शीघ्र पौधा, पेड़ी, सामान्य पौधा, ड्रिप विधि से सिंचाई(पौधा व पेड़ी) तथा युवा गन्ना किसान संवर्ग(पौधा व पेड़ी) के अन्तर्गत सम्पूर्ण प्रदेश से कुल 2251 आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। विभाग द्वारा नामित कटाई अधिकारियों से प्राप्त परिणामों के आधार पर कृषकों को विजयी घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि शीघ्र पौधा संवर्ग में कौशल कुमार पुत्र हरिसरन लाल, ग्राम-कुर्रिया ढोंढो, जोन-तिलहर, जिला-शाहजहांपुर ने 2632.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सिकन्दर सिंह पुत्र लाभ सिंह, ग्राम-चौगानपुर, जोन-अजबापुर, जिला-लखीमपुर ने 2510.00 कु. प्रति हे. उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं हिमांशुनाथ सिंह पुत्र आदित्यनाथ सिंह, ग्राम-खम्मापुरवा, जोन-बिसवां, जिला-सीतापुर ने 2470.00 कु. प्रति हे. उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को रु.51,000 द्वितीय को रु.31,000 तथा तृतीय को रु.21,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने ने बताया कि घोषित परिणामों के अनुसार पेड़ी संवर्ग में कालूराम पुत्र रामनारायण, ग्राम-इदरीशपुर, जोन-खतौली, जिला-मुजफ्फरनगर ने 2137.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मो. यामीन पुत्र मो. यासीन, ग्राम-सिकन्दरपुर, जोन-टिकौला, जिला-मुजफ्फरनगर द्वारा 2128.00 कु. प्रति हे. उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं रामबीर पुत्र सुरेशपाल सिंह, ग्राम-काकड़ा, जोन-मंसूरपुर, जिला-मुजफ्फरनगर द्वारा 1974.00 कु. प्रति हे. उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को रु.51,000 द्वितीय को रु.31,000 तथा तृतीय को रु.21,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

उनके द्वारा यह भी बताया कि सामान्य पौधा संवर्ग में गिरीश कुमार पुत्र अमर सिंह, ग्राम-चिंगरावटी, जोन-अगौता, जिला-बुलन्दशहर ने 1680.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं रामकल्प पुत्र शिवबालक, ग्राम-अरदा, जोन-रूधौली, जिला-बस्ती द्वारा 1149.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं इंद्राशन सिंह पुत्र राम निहोरा, ग्राम-कुसुम्हां, जोन-रामकोला-पी, जिला-कुशीनगर द्वारा 1139.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को रु.51,000 द्वितीय को रु.31,000 तथा तृतीय को रु.21,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि ड्रिप विधि से सिंचाई-पौधा संवर्ग में नीरज कुमार पुत्र ओंकार सिंह, ग्राम-खालौर, जोन-अनूपशहर, जिला-बुलन्दशहर ने 1988.50 कु./हे. उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं तेज सिंह पुत्र महावीर सिंह, ग्राम-पुरबालियान, जोन-मंसूरपुर, जिला-मुजफ्फरनगर द्वारा 1323.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं कृष्ण प्रसाद पुत्र रामफेर, ग्राम-रोहदा, जोन-बभनान, जिला-बस्ती द्वारा 1296.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को रु.51,000 द्वितीय को रु.31,000 तथा तृतीय को रु.21,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

ड्रिप विधि से सिंचाई-पेड़ी संवर्ग में विपिन कुमार पुत्र नरेन्द्र, ग्राम-दुल्हौरा, जोन-मंसूरपुर, जिला-मुजफ्फरनगर ने 1993.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं खचेडू पुत्र सुमेरा, ग्राम-मवानाकलां, जोन-मवाना, जिला-मेरठ द्वारा 1944.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं नरेन्द्र सिंह पुत्र चतर सिंह, ग्राम-जखैता, जोन-अनूपशहर, जिला-बुलन्दशहर द्वारा 1788.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को रु.51,000 द्वितीय को रु.31,000 तथा तृतीय को रु.21,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

इसी प्रकार युवा गन्ना किसान संवर्ग-पौधा के अन्तर्गत राजीव यादव पुत्र जयचन्द, ग्राम-सुखुर्रू, जोन-अनूपशहर, जिला-बुलन्दशहर ने 1872.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं नरेन्द्र पुत्र अजीत, ग्राम-कुतुबपुर, जोन-टिकौला, जिला-मुजफ्फरनगर द्वारा 1482.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं मोहित कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह, ग्राम-महेशपुर, जोन-देवबंद, जिला-सहारनपुर द्वारा 1470.50 कु./हे. उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को रु.51,000 द्वितीय को रु.31,000 तथा तृतीय को रु.21,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

युवा गन्ना किसान संवर्ग-पेड़ी के अन्तर्गत पंकज शर्मा पुत्र कुँवरपाल शर्मा, ग्राम-खनौदा, जोन-अनूपशहर, जिला-बुलन्दशहर ने 1806.50 कु./हे. उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं अक्षय सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह, ग्राम-सहेड़ी, जोन-खतौली, जिला-मुजफ्फरनगर द्वारा 1442.50 कु./हे. उपज प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं सौरभ कुमार पुत्र ऋषिपाल, ग्राम-रोहटा, जोन-मलियाना, जिला-मेरठ द्वारा 1407.00 कु./हे. उपज प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विजेता को रु.51,000 द्वितीय को रु.31,000 तथा तृतीय को रु.21,000 की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

गन्ना आयुक्त ने बताया कि राज्य गन्ना प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज को बढ़ाने के लिए गन्ना किसानों में स्वस्थ प्रतियोगी भावना का संचार कर उपज बढ़ाने की प्रतिस्पर्धा कायम करना है। गन्ना आयुक्त/अध्यक्ष, राज्य गन्ना प्रतियोगिता द्वारा प्रतियोगिता समिति की बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को गन्ना प्रतियोगिताओं के वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु निर्देश भी दिये गये, जिससे सभी गन्ना किसानों को इस प्रतियोगिता के संबंध में समय से जानकारी प्राप्त हो सके और अधिक से अधिक गन्ना किसान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकें, जिससे प्रदेश के विजयी घोषित होने वाले गन्ना किसानों से प्रेरणा लेकर अन्य गन्ना किसान भी गन्ने की खेती में अच्छी उपज प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना उत्पादन में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिये समस्त विजेता गन्ना कृषकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रदेश के समस्त गन्ना किसानों से अपील की है कि प्रदेश के विकास में अग्रणी भूमिका निभायें, जिससे प्रदेश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे। मा. गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्य मंत्री संजय गंगवार तथा प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, उत्तर प्रदेश शासन ने भी विजेता गन्ना कृषकां के उपलब्धियों की सराहना की है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 30 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.