Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

पिपराइच चीनी मिल में पेराई शुरू

By Sugar Times Team

2 December 2024

पिपराइच चीनी मिल में पेराई शुरू

पिपराइच। हिन्दुस्तान संवाद राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड इकाई पिपराइच में रविवार की सुबह 10.30 बजे से पेराई शुरू हो गई। इसके पूर्व गुरुवार को डोगा पूजन कर प्रतीकात्मक पेराई सत्र का शुभारभ किया गया था। 30 नवंबर से मिल में विधिवत गन्ना की पेराई शुरू हो जाएगी। मिल गेट पर 36 हजार कुंतल गन्ना तौल कर पहुंच गया है।

पिपराइच चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया गया किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। मिल गेट पर भी गन्ना तौल कराया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि शेष समितियों के सचिव ने इंडेंट स्वीकृत कर गन्ना किसानों के मोबाइल पर गन्ना पर्ची उपलब्ध करा दी है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि अपना मोबाइल ऑन रखें ताकि एसएमएस के जरिए गन्ना पर्ची समय से पहुंच जाए। बताया कि गन्ना पर्ची तीन दिनों तक मान्य है। इस अवधि में किसानों को मिल गेट पर गन्ना उपलब्ध कराना होगा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 2 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.