Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

डीसीओ गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तौल व्यवस्था परखी

By Sugar Times Team

2 December 2024

डीसीओ गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तौल व्यवस्था परखी
डीसीओ खुशीराम ने एलएच चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। गन्ना तौल और अभिलेखों की जांच की। पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर में पेराई कार्य चल रहा है। गन्ना आपूर्ति तेजी से…

डीसीओ खुशीराम ने एलएच चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर गन्ना तौल के बारे में जानकारी की। इस दौरान केंद्र के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। जनपद की एलएच चीनी मिल पीलीभीत, बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर और बीसलपुर में पेराई कार्य चल रहा है। इन दिनों गन्ना आपूर्ति का काम बहुत तेजी के साथ किया जा रहा है। गन्ना आपूर्ति के बाद सप्ताह भर के अंदर मूल्य भुगतान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बरखेड़ा समेत सहकारी चीनी मिलें देरी से भुगतान करती है। रविवार को डीसीओ खुशीराम ने चीनी मिल पीलीभीत के क्रय केंद्र बिठौरा खुर्द प्रथम और द्वितीय, भमोरा द्वितीय और गजरौला द्वितीय का निरीक्षण किया। गन्ना क्रय केंद्र से प्रतिदिन उठान सुनिश्चित करने और परिसर में जिस क्रम से गन्ना भरी हुयो ट्राली आई है। उसी क्रम में तौल कराने के निर्देश दिए। जनपद के सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना समिति के सचिव ने डीसीओ के निर्देश पर अपने जोन में भ्रमण किया गया। पीलीभीत जोन के सचिव एवम ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक साथ रहे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 2 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.