Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

मुजफ्फरनगर: मौसम चक्र बदलने से गन्ने की मिठास कम हुई, रिकवरी भी घटी, जाने

By Sugar Times Team

4 December 2024

मुजफ्फरनगर: मौसम चक्र बदलने से गन्ने की मिठास कम हुई, रिकवरी भी घटी, जाने

मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम चक्र का असर गन्ने पर भी दिखने लगा है। देर तक गर्मी और बारिश के चलते गन्ने की मिठास कम हुई है। किसान की कड़ी मेहनत से गन्ना स्वस्थ है, लेकिन इसके बावजूद पिछले साल से एक फीसदी का अंतर रिकवरी में आ रहा है। न्यूनतम तापमान कम होने से सुधार की संभावना है।

जिले की आठ चीनी मिलों का रिकवरी औसत 8.92 प्रतिशत है। जबकि दिसंबर में यह 10 फीसदी के आसपास होना चाहिए था। सहकारी चीनी मिल मोरना का प्रतिशत सिर्फ 8.90 है। असल में इस बार बारिश देर तक जारी रही। गर्मी की सीजन लंबा खिंचा, जिसका असर गन्ने की फसल पर हुआ है। यही वजह है कि रिकवरी में भी एक फीसदी का अंतर आ रहा है।खतौली चीनी मिल के जीएम केन कुलदीप राठी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में रिकवरी कम है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुधार की उम्मीद है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 4 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.