हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर किसानों के कल्याणार्थ कार्य कर रही हैं। देश में हरियाणा पहला राज्य है, जहां किसानों को गन्ने का सर्वाधिक भाव मिल रहा है। आगामी गन्ना सीजन 2025-26 के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए मिल द्वारा गन्ना विकास योजना तैयार की गई है। गन्ना किसानों को मिल में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनकी पेमेंट का समय पर भुगतान किया जाएगा। उन्होंने किसानों से गन्ना क्षेत्र बढ़ाने की अपील भी की। अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कैथल सहाकरी चीनी मिल्ज लिमिटेड के 34वें पिराई सत्र की विधिवत रूप से शुरुआत करने उपरांत किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सबसे पहले हवन किया गया। उसके बाद विशिष्ट अतिथि हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल्ज प्रसंघ लिमिटेड पंचकूला के अध्यक्ष धर्मबीर सिंह डागर, विधायक सतपाल जांबा, शुगर मिल चेयरपर्सन एवं डीसी प्रीति सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मशीन में पेराई के लिए गन्ना डालकर पिराई सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, भाजपा नेता आदित्य भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
Haryana News: गन्ने का क्षेत्र बढ़ायें किसान : अरविंद शर्मा

S
Sugar Times Team
Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.
Related Intelligence

Sugar Industry
Heavy Rain May Severely Impact Sugarcane Crop; Experts Advise Timely Field Management
20 Jun 2026

Sugar Industry
India’s Ethanol Ambitions Need a Fresh Review as Water and Economic Concerns Grow
18 Jun 2026

Sugar Industry
UP Government to Honor Sugarcane Farmers Under New ‘Ganna Krishak Samman Yojana’
18 Jun 2026
Leave a Reply
Log in to leave a comment.