Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

नो केन में बंद चीनी मिल ने शुरू की गन्ना की पेराई

By Sugar Times Team

9 December 2024

नो केन में बंद चीनी मिल ने शुरू की गन्ना की पेराई
सठियांव चीनी मिल ने 14 घंटे की बंदी के बाद गुरुवार शाम को पेराई शुरू की। मिल ने 38 घंटे में 34 हजार क्विंटल गन्ना क्रसिंग की है। जीएम डॉ. नीरज कुमार ने किसानों से समय पर गन्ना आपूर्ति की अपील की है…

सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव चीनी मिल उद्घाटन के बाद चलने पर नो केन में 14 घंटे बंद होने के बाद गुरुवार की शाम पेराई शुरू की। चीनी मिल 38 घंटा चल कर 34 हजार क्विंटल गन्ना की क्रसिंग की है। लगातार चीनी मिल चली तो इस बार बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। चीनी मिल का शुभारंभ 29 नवंबर को हुआ था। संचालन दो दिसंबर से शुरू होकर 14 घंटे मिल चली। बुधवार की भोर में चार बजे चीनी मिल नो केन में खड़ी हो गई थी। उसके बाद गुरुवार की शाम छह बजे से मिल शुरू हुई। इसके बाद से लगातार गन्ना क्रसिंग चल रही है। बिना किसी तकनीकी गड़बड़ी के निर्वाध रूप से चीनी मिल चली तो किसानों को समस्या नहीं होगी। जीएम डॉ. नीरज कुमार ने बताया की चीनी मिल को चलाने के लिए हर प्रकार अड़चन को दूर करते हुए अधिक से अधिक गन्ना पेराई की जाएगी। किसानों से आग्रह है कि पर्ची का मैसेज मोबाइल पर मिलने के बाद गन्ना आपूर्ति समय से करें। साफ सुथरा ताजा गन्ना चीनी मिल में लाए, इससे चीनी मिल का भी फायदा होगा और किसानों का गन्ना मूल्य समय से भुगतान करने में आसानी होगी। चीनी मिल अब तक लगभग 34 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई कर चुकी है। किसान समय से गन्ना आपूर्ति करेंगे तो चीनी मिल नो केन हालत में खड़ी नहीं होगी

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 9 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.