Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

100 करोड़ का गन्ना खरीदने के बाद बिलाई ने 7 करोड़ का किया भुगतान

By Sugar Times Team

13 December 2024

100 करोड़ का गन्ना खरीदने के बाद बिलाई ने 7 करोड़ का किया भुगतान

बिजनौर। बिलाई चीनी मिल ने किसानों का करीब 100 करोड़ का गन्ना खरीद लिया है और अब तक किसानों को सिर्फ 7 करोड़ का भुगतान किया है। चीनी मिल किसानों को भुगतान देने में रुला रही है। किसान बेसब्री से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। बिलाई चीनी मिल किसानों को भुगतान देने में रुला रही है। लखनऊ में बजाज भवन का भाकियू अराजनैतिक ने घेराव किया तो बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान किसानों को कर दिया है लेकिन वर्तमान पेराई सत्र में भुगतान की किसानों को चिंता होने लगी है। बिलाई चीनी मिल ने किसानों से अब तक करीब 100 करोड़ का गन्ना खरीद लिया है और अब तक सिर्फ 7 करोड़ का भुगतान किया है। चीनी मिल क्षेत्र के किसान भुगतान की आस लिए चीनी मिल की ओर देख रहे हैं। किसानों को कब भुगतान होगा कहना मुश्किल है। बिलाई चीनी मिल भुगतान में कब तेजी लाएंगी इसका इंतजार किसान कर रहे हैं।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 13 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.