Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश : मीरगंज चीनी मिल द्वारा गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन

By Sugar Times Team

7 March 2025

उत्तर प्रदेश : मीरगंज चीनी मिल द्वारा गन्ना किसान गोष्ठी का आयोजन

बरेली : धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की मीरगंज चीनी मिल द्वारा आयोजित गन्ना किसान गोष्ठी में पद्मश्री डॉ. बख्शी राम ने किसानों को सह फसल एवं पेड़ी प्रबंधन की सटीक जानकारी दी। किसानों को बसंत कालीन गन्ना बुआई के तरीके बताए गए। उन्होंने कहा, गन्ना की पेड़ी में अधिक फुटाव को कटाई के 20 दिन में खाद नालियों में दें। किसान सह फसल कर गन्ना की फसल से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बसंतकालीन बोआई, भूमि शोधन, गन्ना बीज शोधन, संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी दी। कृषक भाई अधिक उत्पादन प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ कमाएं।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीनी मिल के फंक्शनल हेड एमआर खान ने ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करने, अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बुआई कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। महाप्रबंधक गन्ना ओपी वर्मा ने किसानों से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की खेती पर जोर दिया। किसान चीनी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं लाभ उठाएं। किसान गन्ना बुआई के बाद खेत में पाटा न लगाएं। गन्ना वैज्ञानिक ने किसानों की शंकाओं का समाधान किया। गोष्ठी से पूर्व डॉ. बख्शी राम ने क्षेत्र में गन्ना के खेत का निरीक्षण किया। गोष्ठी में सर्वजीत सिंह मिल अधिकारी, फील्ड कर्मचारी एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 7 March 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.