Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बिहार : गन्ना उद्योग सचिव कि किसानों से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील

By Sugar Times Team

13 March 2025

बिहार : गन्ना उद्योग सचिव कि किसानों से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील

बिहार : गन्ना उद्योग सचिव कि किसानों से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील

गोपालगंज : गन्ना उद्योग विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने कहा की, राज्य सरकार द्वारा गन्ना उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योज्न्नाओं का लाभ लेले की अपील की।उन्होंने सिधवलिया व विष्णु शुगर मिलों के साथ बंद पड़े सासामुसा चीनी मिल का जायजा लिया और साथ ही मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान गन्ने की कीमत में की गई वृद्धि की राशि के वितरण की भी जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को कृषि यंत्र का वितरण किया।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, ईंखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर फसल बचाव आदि की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम, गन्ना यांत्रीकरण योजना, प्रजनक बीज उत्पादन योजना, आधार बीज उत्पादन, प्रमाणित बीज उत्पादन प्रोत्साहन कार्यक्रम, कीटों व बीमारियों से बचाव की योजना, कार्बनिक खाद, अच्छे प्रभेदों की नर्सरी, आदि कार्य किए जा रहे हैं। सासामूसा चीनी मिल के जायजा लेने के बाद गन्ना विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी ने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का जो फैसला आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला ईंख पदाधिकारी राहुल कुमार, विष्णु सुगर मिल के महाप्रबंधक पीआरएस पाणिकर, डीपीआरओ पूजा कुमारी सहित किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 13 March 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.