Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: बंद चीनी मिल शुरू करने के लिए एक लाख किसानों के हस्ताक्षर के साथ सीएम को भेजा जाएगा पत्र

By Sugar Times Team

16 April 2025

उत्तर प्रदेश: बंद चीनी मिल शुरू करने के लिए एक लाख किसानों के हस्ताक्षर के साथ सीएम को भेजा जाएगा पत्र

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार ने पीछे कुछ सालों में प्रदेश में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने के लिए कई ठोस कदम उठाये है। कई बंद मिलें फिर से शुरू हो गई है, तो कुछ मिलें शुरू होने की प्रक्रिया में है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों किसानों को राहत मिली है, साथ ही कई लोगों को रोजगार के अवर भी प्राप्त हुए है। अब रसड़ा में स्थित बंद पड़ी चीनी मिल को शुरू करने की मांग भी उठ रही है। इस मिल को शुरू करने के लिए भाजपा नेता और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने अभियान शुरू किया है। वे गांव-गांव जाकर किसानों से हस्ताक्षर कराकर समर्थन जुटा रहे हैं। एक लाख किसानों के हस्ताक्षर के साथ सीएम को पत्र भेजने का फैसला किया गया है।

भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार राम इकबाल सिंह ने कहा कि दो दशक से बंद पड़ी इस चीनी मिल से एक लाख से ज्यादा किसान जुड़े थे। मिल बंद होने से क्षेत्र के किसानों ने गन्ने की खेती छोड़ दी है।उनका लक्ष्य अभियान के तहत एक लाख किसानों के हस्ताक्षर कराना है। इसके बाद वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान को किसानों का समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, गीता शरण सिंह, फतेह बहादुर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह पप्पू और शैलेन्द्र कुमार सिंह समेत किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 16 April 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.