Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

भारत द्वारा इस सीजन में 8 लाख टन तक चीनी निर्यात करने की संभावना : खाद्य सचिव

By Sugar Times Team

2 May 2025

भारत द्वारा इस सीजन में 8 लाख टन तक चीनी निर्यात करने की संभावना : खाद्य सचिव

नई दिल्ली : केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा, दुनिया का अग्रणी चीनी उत्पादक देश भारत सितंबर में समाप्त होने वाले 2024-25 सीजन में 800,000 टन तक चीनी निर्यात कर सकता है, जो 10 लाख टन के अनुमत कोटे से कम है। अब तक देश ने 300,000 टन चीनी भेजी है और लगभग 60,000 टन चीनी शिपमेंट के लिए बंदरगाहों पर है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा, हम कुल अनुमत कोटे में से 800,000 टन निर्यात करेंगे। खाद्य मंत्रालय ने चालू 2024-25 सीजन में कुल 26 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया है और इसका अधिकांश हिस्सा मिलों द्वारा पहले ही उत्पादित किया जा चुका है। देश ने घरेलू आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण पिछले 2023-24 सीजन में निर्यात को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था। जनवरी में चालू सीजन के लिए निर्यात की अनुमति दी गई थी।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 2 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.