Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश : डॉ. दिनेश सिंह ने संभाला भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी निदेशक का पदभार

By Sugar Times Team

8 May 2025

उत्तर प्रदेश : डॉ. दिनेश सिंह ने संभाला भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के कार्यकारी निदेशक का पदभार

लखनऊ : भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में डॉ. दिनेश सिंह के रूप में नए कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति हो गई है। प्रख्यात पादप रोग वैज्ञानिक डॉ दिनेश सिंह ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। यह नियुक्ति भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (नई दिल्ली) द्वारा की गई है। डॉ. सिंह वर्तमान में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (गन्ना) के परियोजना समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। अब वे इस जिम्मेदारी के साथ-साथ कार्यकारी निदेशक का दायित्व भी निभाएंगे।

आपको बता दे की, इससे पहले डॉ. दिनेश सिंह भाकृअनुप बीज अनुसंधान निदेशालय (मऊ) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पादप रोग विज्ञान में डॉ. सिंह को 23 वर्षों का शोध और शिक्षण का अनुभव है। उन्होंने संस्थान द्वारा विकसित गन्ने की नई किस्मों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए विभिन्न वैज्ञानिक समितियों ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 8 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.