Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश : त्रिवेणी मिल ने किया शत प्रतिशत गन्ना भुगतान, किसानों को बड़ी राहत

By Sugar Times Team

8 May 2025

उत्तर प्रदेश : त्रिवेणी मिल ने किया शत प्रतिशत गन्ना भुगतान, किसानों को बड़ी राहत

सहारनपुर : प्रदेश में कई चीनी मिलें अब तक शत प्रतिशत गन्ना भुगतान करने में नाकाम साबित हुई है, वही दूसरी ओर देवबंद त्रिवेणी चीनी मिल ने पेराई सत्र खत्म होने के एक सप्ताह के भीतर शत प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया। शत प्रतिशत भुगतान के चलते किसानों को काफी राहत मिली है। यूनिट हेड पुष्कर मिश्र ने कहा कि, गन्ना किसानों का भुगतान हमारी हमेशा से प्राथमिकता रही है। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान से किसानों में ख़ुशी का माहोल है। उन्होंने कहा कि, चीनी मिल 657.79 करोड़ रुपये का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर चुकी है। अब चीनी मिल के पास पेराई सत्र 2024-25 का कोई भी बकाया भुगतान नहीं है। उन्होंने मिल का पेराई सत्र सफल करने के लिए किसान, मिल कर्मचारियों का धन्यवाद दिया है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 8 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.