Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए विधायक और गन्ना समिति चेयरमैन की मुख्यमंत्री से मदद की गुहार

By Sugar Times Team

16 May 2025

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए विधायक और गन्ना समिति चेयरमैन की मुख्यमंत्री से मदद की गुहार

मेरठ : ओसवाल चीनी मिल व बजाज चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान में देरी से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक और गन्ना समिति के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की है। विधायक डा. एमपी आर्य और गन्ना समिति के चेयरमैन निर्भय गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गन्ना मूल्य भुगतान में हो रही देरी का किसानों पर होने वाले असर की जानकारी दी।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया की नवाबगंज की ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का वर्ष 2023-24 के पेराई सत्र का 2038.05 लाख रुपये 2024-25 का 3945.20 लाख रुपये बकाया है। बजाज हिन्दुस्तान लि. बरखेड़ा पीलीभीत पर 2024-25 के पेराई सत्र का 128 करोड़ रुपये बकाया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 16 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.