Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तराखंड में चार चीनी मिलों को 92.14 करोड़ का आवंटन, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जायेगा

By Sugar Times Team

22 May 2025

उत्तराखंड में चार चीनी मिलों को 92.14 करोड़ का आवंटन, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जायेगा

देहरादून : प्रदेश के बकाया भुगतान ला इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी रहात की खबर है। सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के बकाये के भुगतान को बाजपुर, नादेही, किच्छा व डोईवाला चीनी मिलों के लिए 92.14 करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में स्वीकृत की है। सरकार के इस कदम से सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चार चीनी मिलों में किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द हो सकेगा। जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार,यह राशि संबंधित मिलों के प्रबंधन को भेज भी दी गई है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हाल में गन्ना किसानों के इन चीनी मिलों पर चल रहे बकाये के भुगतान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का ने इन चार चीनी मिलों को ऋण के रूप में स्वीकृत धनराशि जारी कर दी है। बाजपुर चीनी मिल को 25.98 करोड़, नादेही को 21.82 करोड़, किच्छा को 21.81 करोड़ और डोईवाला चीनी मिल को 22.53 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। आयुक्त दुमका के अनुसार, चारों चीनी मिलों के प्रधान प्रबंधकों व अधिशासी निदेशकों से कहा गया है कि वे उपलब्ध कराई गई धनराशि से किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर करें

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 22 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.