Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

सरकार द्वारा तय गन्ना के लाभकारी मूल्य से किसानों को होगा लाभ: मंत्री कृष्णनंदन पासवान

By Sugar Times Team

30 May 2025

सरकार द्वारा तय गन्ना के लाभकारी मूल्य से किसानों को होगा लाभ: मंत्री कृष्णनंदन पासवान

औरंगाबाद (बिहार) : गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ेम गांव बताया की, सरकार के द्वारा गन्ना के लाभकारी मूल्य 355 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। यह दर 10.25 प्रतिशत रिकवरी दर पर लागू होगी। उन्होंने दावा किया की, इस फैसले से देशभर के लगभग पांच करोड़ गन्ना किसानों, उनके आश्रितों और चीनी उद्योग से जुड़े करीब पांच लाख श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा, यह दर 10.25 प्रतिशत की बेसिक रिकवरी रेट पर लागू होगी और हर 0.1 प्रतिशत रिकवरी बढ़ने पर 3.46 रुपये प्रति क्विंटल की अतिरिक्त राशि मिलेगी वहीं रिकवरी रेट घटने पर एफआरपी में प्रति 0.1 प्रतिशत पर 3.46 रुपये की कटौती की जाएगी। मौके पर पूर्व मुखिया बलराम सिंह उर्फ भोला, हरेन्द्र सिंह, रवीन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुधीर सिंह, विवेकानंद कुमार, राहुल सिंह, लक्की सिंह, रमेश सिंह, अजय सिंह, इंदल कुमार, बबन सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 30 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.