Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद मंडल में बिजनौर गन्ना उत्पादन में सबसे आगे

By Sugar Times Team

13 June 2025

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद मंडल में बिजनौर गन्ना उत्पादन में सबसे आगे

बिजनौर : बिजनौर जिला गन्ना उत्पादन में मुरादाबाद मंडल सबसे आगे है। बिजनौर जनपद ने सर्वाधिक 886.92 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ अव्वल स्थान हासिल किया। मुरादाबाद जिले की उपज सबसे कम 774.44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, बिजनौर जनपद में करीब दो लाख 76 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना उत्पादन होता है। गन्ना पेराई के लिए जनपद में सबसे ज्यादा दस चीनी मिलों का संचालन होता है।

हर साल गन्ना उत्पादन में बिजनौर जनपद अग्रिम स्थिति में रहता है। इस बार भी क्रॉप कटिंग में बिजनौर जनपद ने मंडल मुरादाबाद में अपना परचम लहराया है। गन्ना विभाग के अनुसार क्रॉप कटिंग के जारी परिणाम अनुसार बिजनौर में 886.92 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन आया है। उसके बाद संभल 860.64 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन, अमरोहा जनपद 815.08 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन, रामपुर जिले का उत्पादन 794.72 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और मुरादाबाद जनपद की उपज 774.44 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही। बिजनौर का गन्ना उत्पादन में अच्छा प्रदर्शन रहा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 13 June 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.