Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

तमिलनाडु: गन्ने की पेराई पदमाथुर शक्ति चीनी मिल में करने की किसानों की मांग

By Sugar Times Team

23 June 2025

तमिलनाडु: गन्ने की पेराई पदमाथुर शक्ति चीनी मिल में करने की किसानों की मांग

मदुरै : जिले के मेलूर के गन्ना किसानों ने शिवगंगा जिले के पदमाथुर स्थित शक्ति चीनी मिल में अपनी उपज पेराई की अनुमति देने की मांग की। मासिक किसान शिकायत निवारण बैठक में किसानों ने शिवगंगा जिला कलेक्टर आशा अजीत के समक्ष उपरोक्त मुद्दे को उठाया। बैठक में बोलते हुए, किसान रामलिंगम ने कहा कि, यूरिया और सुपर फॉस्फेट की कमी है। गन्ना किसानों ने पिछली बैठक में इस मुद्दे को उठाया था और अधिकारियों को भी बताया था। हालांकि, उन्हें यह जवाब दिया गया था कि उर्वरक जल्द ही आ जाएगा। कलेक्टर ने हस्तक्षेप किया और जल्द ही कदम उठाने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

किसान चंद्रन ने बताया कि, राष्ट्रीय चीनी मिल (अलंगनल्लूर) काम नहीं कर रही है और अधिकारियों से अपील की कि उन्हें मदुरै जिले के मेलूर से अपना गन्ना पेरने की अनुमति दी जाए, तो अधिकारियों ने कहा कि वे तौर-तरीकों की जांच करेंगे और जल्द ही घोषणा करेंगे। शिवगंगा जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध पत्थर खदान के खिलाफ 91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश का स्वागत करते हुए किसान विश्वनाथन ने कलेक्टर से जिले में अन्य खदानों के संबंध में भी निरीक्षण करने का आग्रह किया।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 23 June 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.