Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बिहार: गन्ना किसानों के लिए खुशखबर, राज्य सरकार द्वारा ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ के तहत पोर्टल लॉन्च

By Sugar Times Team

27 June 2025

बिहार: गन्ना किसानों के लिए खुशखबर, राज्य सरकार द्वारा ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ के तहत पोर्टल लॉन्च

पटना : प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों के लिए काफी उत्साहित करने वाली खबर है। गन्ना उद्योग विभाग में मंगलवार को ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्राप्ति के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का शुभारंभ गन्ना मंत्री पासवान द्वारा किया गया। जागरण में प्रकाशित खबर के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में ‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ के लिए कुल 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इस योजना के माध्यम से किसानों द्वारा किए जा रहे गन्ना की खेती की लागत कम होगी और उनके शुद्ध आय में वृद्धि होने के साथ गन्ना के उत्पादन से गन्ना बीज का उपचार किया जा सकेगा।

‘गन्ना यंत्रीकरण योजना’ के तहत कृषि यंत्रों की मदद से वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित दूरी पर गन्ना बीज को खेत में लगाया जा सकता है। कीट व्याधि और खरपतवार के नियंत्रण के लिए आधुनिक यंत्र का उपयोग आवश्यक है। इस योजना के अधीन गन्ना की खेती में आधुनिक यंत्रों को बढ़ावा देने के लिए खेत की तैयारी से लेकर गन्ना के कटाई प्रबंधन तक के यंत्र पर अनुदान दिया जाना है। इस योजना के लिए इच्छुक गन्ना किसान 13 अंकों के डीबीटी संख्या का उपयोग कर ऑनलाइन आवेदन विभागीय केन केयर पोर्टल https://ccs.bihar.gov.in या https://sugarcanemech.bihar.gov.in के माध्यम से कर सकेंगे।

एक किसान को अधिकतम तीन कृषि यंत्र पर अनुदान देय होगा। प्रत्येक यंत्र के लिए अलग-अलग यानी अधिकतम तीन आवेदन किया जा सकता है। व्यक्तिगत किसानों के लिए कुल 33 यंत्र सूची में शामिल किया गया है। और यंत्र बैंक की स्थापना के लिए तीन समूह का प्रावधान है। रैण्डमाईजेयान (ऑनलाईन लॉटरी) में चयनित आवेदक स्वीकृति पत्र प्राप्ति के 14 दिनों के अंदर पोर्टल पर सूचीबद्ध यंत्र विक्रेता से अनुदान की राशि काटकर शेष राशि (कृषक अंश) का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर यंत्र खरीद सकेंगे। इस अवसर पर विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, ईख आयुक्त अनिल कुमार झा, संयुक्त निदेशक ईख विकास महेन्द्र प्रताप सिंह, संयुक्त ईख आयुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह के साथ संजय कुमार, वरीय तकनीकी निदेशक एनआईसी पटना एवं अन्य पदाधिकारी और वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 27 June 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.