Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरनपुर चीनी मिल के नवीनीकरण कराए जाने की मांग

By Sugar Times Team

14 April 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरनपुर चीनी मिल के नवीनीकरण कराए जाने की मांग

लखनऊ : विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरनपुर चीनी मिल के नवीनीकरण कराए जाने की मांग की है।विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरनपुर चीनी मिल के नवीनीकरण कराए जाने और स्टेडियम बनवाने की मांग की। पासवान ने कहा, मिल के नवीनीकरण से हजारों किसान लाभान्वित होंगे और साथ ही इलाके का विकास होगा।

विधायक और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया की, चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन 25 हजार क्विंटल है। क्षेत्र में गन्ना बहुतायत में होने पर क्षेत्र का गन्ना अन्य चीनी मिलों को आवंटित होता है। जर्जर हो चुकी पूरनपुर चीनी मिल क्षमता के अनुसार पेराई भी नहीं कर पा रही है। प्राचार्य ने गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अनुदान की सूची में शामिल होने की पत्रावली को स्वीकृत दिलाने की मांग की। प्राचार्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि महाविद्यालय में बीएससी कृषि की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। पहले गन्ना किसानों से महाविद्यालय के लिए कटौती होती थी। अब कई साल से कटौती होना बंद हो गई है। महाविद्यालय को धनराशि दिलाने की मांग की। प्राचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही महाविद्यालय को धनराशि दिलाने का आश्वासन दिया।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 14 April 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.