Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने किया बरकतपुर मिल का दौरा

By Sugar Times Team

9 June 2026

 इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने किया बरकतपुर मिल का दौरा

इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने किया बरकतपुर मिल का दौरा

बिजनौर स्थित उत्तम ग्रुप की बरकतपुर चीनी मिल का इंडोनेशिया के समोरा ग्रुप से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने गन्ना खेती से लेकर चीनी उत्पादन तक की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और आधुनिक कृषि तकनीकों की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत

दौरे के दौरान उत्तम ग्रुप के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने गन्ने की बुवाई से लेकर कटाई तक अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों का विस्तार से अध्ययन किया।

अधिकारियों ने कृषि फार्म में ट्रेंच विधि, सिंगल बड तकनीक से बुवाई, कोकोपीट ट्रे में तैयार पौध, पेड़ी प्रबंधन और ड्रिप सिंचाई प्रणाली जैसी आधुनिक पद्धतियों का निरीक्षण किया। वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही गन्ने की खेती ने प्रतिनिधिमंडल को काफी प्रभावित किया।

दौरे के अंत में जताया संतोष

दौरे के अंत में इंडोनेशियाई अधिकारियों ने मिल की व्यवस्थाओं और तकनीकी दक्षता पर संतोष व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल में डायरेक्टर ऑपरेशन ग्रुप आसिफ इकबाल, सीएफओ खारिस, टेक्निकल हेड सुरेश, प्रोडक्शन हेड कादरीस्मान, जीएम केन बख्तियार, सीनियर मैनेजर हार्वेस्टिंग रुश्दी और क्वालिटी कंट्रोल हेड रेड्डी शामिल रहे।

इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना विकास पुण्डीर, मुख्य महाप्रबंधक अभियंता अतेन्द्र शर्मा, महाप्रबंधक उत्पादन अतुल कुमार, महाप्रबंधक इलेक्ट्रो अनिल शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना विकास चांदवीर सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 9 June 2026

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

वेव इंडस्ट्रीज ने पेश किया भारत का पहला ‘होल केन हार्वेस्टर'
Sugar Industry

वेव इंडस्ट्रीज ने पेश किया भारत का पहला ‘होल केन हार्वेस्टर'

वेव इंडस्ट्रीज ने बुलंदशहर में भारत के पहले ‘होल केन हार्वेस्टर’ का सफल प्रदर्शन कर गन्ना खेती में पूर्ण मशीनीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस तकनीक से कम श्रम, कम लागत और अधिक दक्षता के साथ गन्ना कटाई संभव होगी।

9 Jun 2026
केएम की डिस्टिलरी डिवीजन का होगा डिमर्जर
Sugar Industry

केएम की डिस्टिलरी डिवीजन का होगा डिमर्जर

केएम शुगर को अपने डिस्टिलरी डिवीजन के डिमर्जर के लिए एनसीएलटी की प्रारंभिक मंजूरी मिल गई है। इस कदम से डिस्टिलरी व्यवसाय को स्वतंत्र इकाई के रूप में विकसित करने और उसके विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

9 Jun 2026
एनएसआई के वैज्ञानिकों ने जीता इस्मा हैकाथॉन अवार्ड
Sugar Industry

एनएसआई के वैज्ञानिकों ने जीता इस्मा हैकाथॉन अवार्ड

शुगर नेक्स्ट हैकाथॉन 2026 में एनएसआई, कानपुर के वैज्ञानिकों ने दो पुरस्कार जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। पर्यावरण अनुकूल और ऊर्जा दक्ष तकनीकों पर आधारित उनकी परियोजनाओं को दो-दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.