Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

लीज खेती में मेघालय है अव्वल

By Sugar Times Team

28 December 2024

लीज खेती में मेघालय है अव्वल

लीज खेती में मेघालय है अव्वल

महाराष्ट्र के कृषक परिवारों के पास देश में औसतन सबसे अधिक जमीन है। कृषक परिवारों के पास महाराष्ट्र में औसतन 1.34 हेक्टेयर जमीन है। वहीं, लद्दाख के कृषक परिवारों के पास सबसे कम औसतन 0.22 हेक्टेयर जमीन है। लीज पर जमीन लेकर खेती करने की बात करें, तो मेघालय पहले नंबर पर है, जहां 31 फीसदी कृषक परिवार लीज पर जमीन लेकर खेती करते हैं। दूसरी तरफ, हरियाणा में सबसे अधिक 9.3 फीसदी कृषक परिवार जमीन लीज पर देते हैं। ये तथ्य हाल ही में NABARD नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) द्वारा जारी

अखिल भारतीय ग्रामीण वित्तीय समावेशन सर्वेक्षण (एनएएफआईएस) 2021-22 की रिपोर्ट में सामने आए हैं।

नाबार्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जिन राज्यों में कृषक परिवारों के पास अधिक जमीन है उनमें महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में 1.32 हेक्टेयर, नागालैंड में 1.27 हेक्टेयर, मध्य प्रदेश में 1.21 हेक्टेयर और गोवा में 1.20 हेक्टेयर जमीन है। वहीं, आंध्र प्रदेश और पंजाब में 0.97 हेक्टेयर, कर्नाटक में 0.94 हेक्टेयर, ओडिशा में 0.51 हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश में 0.37 हेक्टेयर जमीन कृषक परिवारों के पास है।

सबसे कम भूमि वाले कृषक परिवारों के मामले में लद्दाख पहले स्थान पर है। इसके बाद बिहार में कृषक परिवारों के पास 0.29 हेक्टेयर, उत्तराखंड में 0.33 हेक्टेयर, पश्चिम बंगाल में 0.35 हेक्टेयर, हिमाचल प्रदेश में 0.39 हेक्टेयर, केरल में 0.43 हेक्टेयर और हरियाणा 0.55 हेक्टेयर जमीन है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कृषक परिवारों के पास गैर-कृषक परिवारों की तुलना में 12 गुना अधिक जमीन है। देश में कृषक परिवारों के पास जहां औसतन 0.70 हेक्टेयर जमीन है, वहीं गैर-कृषक परिवारों के पास जमीन का स्वामित्व सिर्फ 0.06 हेक्टेयर है। सभी परिवारों में औसत भूमि स्वामित्व के मामले में नागालैंड सबसे ऊपर है। जहां परिवारों के पास 0.95 हेक्टेयर जमीन है। इसके बाद राजस्थान में 0.88 हेक्टेयर, महाराष्ट्र में 0.80 हेक्टेयर, मध्य प्रदेश में 0.79 हेक्टेयर, गुजरात में 0.57 हेक्टेयर और कर्नाटक में 0.56 हेक्टेयर जमीन परिवारों के पास है।

लीज पर जमीन लेकर खेती करने में मेघालय सबसे आगे है। बिहार में 25 फीसदी, मणिपुर में 18 फीसदी, महाराष्ट्र में 16 फीसदी और ओडिशा में 15 फीसदी कृषक परिवार लीज पर जमीन लेकर खेती करते हैं। जमीन लीज पर देने के मामले में हरियाणा के बाद अरुणाचल प्रदेश में 4 फीसदी, तमिलनाडु में 4.2 फीसदी, केरल में 3.9 फीसदी और बिहार में 3 फीसदी परिवार जमीन लीज पर देते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में 7.9 फीसदी कृषक परिवारों ने जमीन लीज पर लेने की जानकारी दी, जबकि केवल 2 फीसदी परिवारों ने अपनी जमीन लीज पर देने की बात कही।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 28 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.