Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तर प्रदेश: पेराई सत्र से पहले किसानों का बकाये का भुगतान कराया जाएगा

By Sugar Times Team

24 July 2024

उत्तर प्रदेश: पेराई सत्र से पहले किसानों का बकाये का भुगतान कराया जाएगा

लखनऊ: गन्ना बकाया भुगतान का इंतजार कर रहे है, प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों को राहत देने वाली खबर है। पेराई सीजन शुरू होने से पहले प्रदेश की सभी चीनी मिलों द्वारा शत प्रतिशत भुगतान करने का आश्वासन गन्ना आयुक्त पीएन सिंह ने दिया। उन्होंने कहा, पेराई सत्र से पहले गन्ना किसानों का बकाये का भुगतान कराया जाएगा। भुगतान नहीं करने वाली मिलो के रकबे में कटौती के साथ किसानों को ब्याज भी दिलाया जायेगा। लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 31 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कृषि व उससे जुड़े सभी विभागों के साथ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की वार्ता करने का आश्वासन भी भाकियू के एक प्रतिनिधिमंडल को गन्ना आयुक्त पीएन सिंह ने दिया।

इससे पूर्व भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानो की समस्याओं को लेकर गन्ना आयुक्त कार्यालय के समक्ष किसान पंचायत लगाई। पंचायत में किसानों ने राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार,बिजली कटौती, गन्ना भुगतान आदि के मामले उठाते हुए सरकार को चेतावनी दी।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि, गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कोई समाधान नहीं हुआ तो किसान न्याय के लिए मुख्यमंत्री से न्याय मांगने उनके घर जायेगे।

दोपहर चार बजे किसानों ने अचानक गन्ना आयुक्त कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास कालिदास मार्ग के लिए कूच कर दिया। अचानक हजारों किसानों के मुख्यमंत्री आवास के लिए चल देने से हडकंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने डालीबाग में ही मुख्य सड़क पर किसानो को रोका।किसानों ने वहीं धरना शुरू कर दिया। बाद में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गन्ना आयुक्त की ओर से भाकियू के नेताओं को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। वार्ता के दौरान गन्ना आयुक्त ने कहा कि, जल्द से जल्द गन्ना भुगतान कराया जाएगा। सत्र के शुरू होने से पहले भुगतान नहीं करने पर शुगर मिलों के रकबे में कटौती कर व्याज दिलाया जायेगा। गन्ना आयुक्त के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 24 July 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.