Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

अक्टूबर, 2024 तक भारत सरकार की मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2024-25)

By Sugar Times Team

30 November 2024

अक्टूबर, 2024 तक भारत सरकार की मासिक समीक्षा (वित्त वर्ष 2024-25)

अक्टूबर, 2024 तक भारत सरकार का मासिक लेखा संकलित किया गया और रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: –

भारत सरकार को 17,23,074 करोड़ रुपये (अक्‍टूबर, 2024 तक कुल प्राप्तियों के संबंधित बजट अनुमान 2024-25 का 53.7 प्रतिशत) प्राप्त हुए हैं, जिसमें 13,04,973 करोड़ रुपए कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), 3,99,294 करोड़ रुपए गैर-कर राजस्व और 18,807 करोड़ रुपए गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा कर के हिस्से के रूप में राज्य सरकारों को 7,22,976 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1,94,571 करोड़ रुपए अधिक है।

भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 24,73,898 करोड़ रुपए (संबंधित बजट अनुमान 2024-25 का 51.3 प्रतिशत) है, जिसमें से 20,07,353 करोड़ रुपए राजस्व खाते पर और 4,66,545 करोड़ रुपए पूंजी खाते पर व्‍यय किया गया है। कुल राजस्व व्यय में से 5,96,347 करोड़ रुपए ब्याज भुगतान के कारण और 2,48,670 करोड़ रुपए प्रमुख सब्सिडी के कारण है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 30 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.