Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बिहार में 8 जिलों में 9 एथनोल फैक्ट्रियां स्थापित करने की योजाना

By Sugar Times Team

26 December 2024

बिहार में 8 जिलों में 9 एथनोल फैक्ट्रियां स्थापित करने की योजाना

पटना: बिहार जल्द ही देश में एथेनॉल उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश सरकार चीनी और एथेनॉल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटी है, और इसके परिणाम भी अब नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 2026 तक 9 नई एथेनॉल फैक्ट्रियां खोलने की तैयारी शुरू हैं। इससे 13 करोड़ लीटर अतिरिक्त एथेनॉल का उत्पादन होगा और 50,000 लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा, 15 जिलों में गन्ना और मक्का की खेती करने वाले लगभग 20,000 किसानों को भी सीधा फायदा होने की संभावना है।

आपको बता दे की, इन नई फैक्ट्रियों की स्थापना भागलपुर, बेगूसराय, कैमूर, मुजफ्फरपुर, बाढ़, जमुई और वैशाली, बक्सर के स्थानों पर की जाएगी। भागलपुर और कैमूर में उत्पादन मार्च 2025 तक शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में प्रदेश में 12 एथेनॉल फैक्ट्रियां काम कर रही हैं। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि नई फैक्ट्रियों के लगने से एथेनॉल का उत्पादन बढ़ेगा। जिससे राज्य की मांग पूरी होगी और अतिरिक्त एथेनॉल का निर्यात भी संभव होगा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 26 December 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.