Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बिजनौर में अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना

By Sugar Times Team

31 May 2025

बिजनौर में अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) : जिले में 100 करोड़ रुपये की लागत से एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई गई है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चीनी और एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। कई बंद पड़ी चीनी मिलें सरकार ने शुरू कर दी है, और साथ ही कई नै शुरू कर दी गई है। एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रदेश के योगी सरकार ने कमर कस ली है। बिजनौर में जो एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई गई है, उसका प्रोजेक्ट बन गया है। यहां मक्का और टूटे चावलों से एथेनॉल उत्पादन करने की योजना है।

जागरण में प्रकाशित खबर में कहा गया है की, किसान मक्का की खेती करेंगे तो उन्हें लाभ होगा। साथ ही इस प्लांट के लगने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मोहित पेट्रो केमिकल के प्रोपराइटर कुलदीप जैन द्वारा नगीना रोड पर 100 किलोलीटर की क्षमता वाला अनाज आधारित एथनाल प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट की लागत तक़रीबन 100 करोड़ रूपये होगी। आनेवाले दिनों में इस प्लांट का काम तेज गति से होने की संभावना है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 31 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.