Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा: उत्तर प्रदेश के बदायूं से 27 सौ मीट्रिक टन मक्का की एक रैक पंजाब भेजी गई

By Sugar Times Team

14 June 2025

एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा: उत्तर प्रदेश के बदायूं से 27 सौ मीट्रिक टन मक्का की एक रैक पंजाब भेजी गई

बदायूं : केंद्र सरकार द्वारा देश में एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। एथेनॉल मिश्रण लक्ष्य हासिल करने के लिए गन्ने के साथ साथ अनाज का भी एथेनॉल उत्पादन के लिए इस्तेमाल बढाया जा रहा है। इसके चलते पिछले कुछ सालों से मक्के की मांग भी काफी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उत्पादित हाइब्रिड मक्का को अब पंजाब राज्य से भी मांग आ रही है। पंजाब के बठिंडा में मक्का से एथेनॉल फैक्ट्री है, और वहां के लिए शुक्रवार को 27 सौ मीट्रिक टन मक्का की एक रैक बदायूं से भेज दी गई है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिले में हाइब्रिड मक्का की खेती का रकबा पिछले पांच साल से लगातार बढ़ रहा है। उझानी के अलावा दातागंज, बिल्सी, सहसवान, बिसौली और कादरचौक आदि क्षेत्र में इस बार मक्का पिछले सालों के मुकाबले बेहतर हुआ है। पंजाब के बठिंडा के लिए भेजने वाली फर्म के मालिक अमित मित्तल ने बताया कि, रैक में करीब 27 सौ मीट्रिक टन मक्का लादी गई है। अच्छी गुणवत्ता होने की वजह से ही भटिंडा की एथेनॉल फैक्ट्री प्रबंधन ने मक्का खरीदने की सहमति जताई थी। इसी महीना भटिंडा के लिए दो- तीन रैक और भेजे जाने की उम्मीद है। चार दिन पहले 26 सौ मीट्रिक टन गेहूं कर्नाटक भेजा गया है। पिछले महीने भी करीब 27 सौ मीट्रिक टन गेहूं कर्नाटक भेजा गया था।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 14 June 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.