Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बिहार में अगले साल तक 9 एथेनॉल फैक्ट्रियां खुलेंगी: गन्ना मंत्री

By Sugar Times Team

23 June 2025

बिहार में अगले साल तक 9 एथेनॉल फैक्ट्रियां खुलेंगी: गन्ना मंत्री

पटना : राज्य सरकार का बिहार में चीनी और एथेनॉल उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास जारी है। विकास भवन में हाल में ही हुई उच्चस्तरीय बैठक में गन्ना मंत्री ने अगले साल तक प्रदेश में 9 एथेनॉल फैक्ट्रियां खुलने की घोषणा की। उन्होंने कहा, इससे प्रदेश में रोजगार नए अवसर खुलेंगे और साथ ही किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस बैठक में गन्ना भुगतान की स्थिति, सर्वेक्षण, चीनी मिलों के विकास पर चर्चा हुई।

गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने सभी चीनी मिलों को चेतावनी दी कि, किसान भुगतान में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चीनी मिलों द्वारा अब तक 99.8 प्रतिशत गन्ना भुगतान किया जा चुका है। मंत्री पासवान ने मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना, यंत्रीकरण योजना और बिहार गुड़ प्रोत्साहन योजना को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया। बैठक में गन्ना आयुक्त अनिल कुमार झा, संयुक्त गन्ना आयुक्त जेपीएन सिंह तथा बिहार और उत्तर प्रदेश की चालू चीनी मिलों के महाप्रबंधकों और कार्यालय प्रमुखों सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 23 June 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.