Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

बिहार में गुड़ इकाइयों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया अब ऑनलाइन: गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान

By Sugar Times Team

22 May 2025

बिहार में गुड़ इकाइयों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया अब ऑनलाइन: गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान

पटना : राज्य सरकार ने प्रदेश के चीनी और गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई सारी नई पहल शुरू कर दी है। गुड़ इकाइयों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। इसका उद्देश किसानों और उद्यमियों को बिना किसी परेशानी और देरी के लाइसेंस का आवंटन हो सके। किसानों और उद्यमियों को विभागीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे घर बैठे ही आवेदन की स्थिति जान सकेंगे। साथ ही दस्तावेज अपलोड भी कर सकेंगे।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने मंगलवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि यह पोर्टल किसानों, निवेशकों के लिए पारदर्शिता, सुलभता और त्वरित प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। इस समय अवैध क्रशरों के संचालन से मिलों को समुचित मात्रा में गन्ना नहीं मिल पाता है। सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने कहा कि बिहार सरकार गन्ना उत्पादन और इससे संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों, निवेशकों का सुगम और पारदर्शी तरीके से लाइसेंस मिले, जिससे वे राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। मौके पर ईख आयुक्त अनिल झा, संयुक्त ईख आयुक्त जेपीएन सिंह मौजूद थे।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 22 May 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

ISMA Calls for GST Cuts and Stronger Policy Support to Boost Biofuels and Clean Mobility
Jaggery & Food

ISMA Calls for GST Cuts and Stronger Policy Support to Boost Biofuels and Clean Mobility

The Indian Sugar and Bio-energy Manufacturers Association (ISMA) has urged the central government to simplify and reduce GST rates and provide focused policy support to promote biofuels and clean mobility in the country. Speaking in Pilibhit on Wednesday, ISMA said these measures would help cut carbon emissions, protect farmer incomes, reduce India’s dependence on imported […]

15 Jan 2026
कोल्हापूर के युवा ने गुड़ उत्पादन की रसायन मुक्त कुशल प्रक्रिया विकसित की, जर्मन यूटिलिटी पेटेंट मिला
Jaggery & Food

कोल्हापूर के युवा ने गुड़ उत्पादन की रसायन मुक्त कुशल प्रक्रिया विकसित की, जर्मन यूटिलिटी पेटेंट मिला

कोल्हापूर : पुणे की एक दवा कंपनी के शोध रसायनज्ञ ओंकार भिउंगडे ने पारंपरिक गुड़ उत्पादन प्रक्रिया से रसायनों को हटाने के लिए शोध किया है। उनके शोध ने न केवल गुड़ उत्पादन प्रक्रिया की दक्षता बढ़ाई है, बल्कि गुड़ को पूरी तरह जैविक और औषधीय भी बनाया है। अग्रोवन में प्रकाशित खबर के अनुसार, […]

29 May 2025
बांग्लादेश में अब भी पारंपरिक तरीके से शुद्ध, मिलावट रहित गुड़ बनाने का काम जारी
Jaggery & Food

बांग्लादेश में अब भी पारंपरिक तरीके से शुद्ध, मिलावट रहित गुड़ बनाने का काम जारी

ढाका : शैलकूपा उपजिला के अंतर्गत एक ग्रामीण फैक्ट्री में हरे-भरे गन्ने के खेतों और ग्रामीण जीवन की मधुर सरसराहट के बीच, पारंपरिक गुड़ बनाने की कला पीढ़ियों के बीतने या आधुनिकता के दौर से अप्रभावित होकर, फल-फूल रही है।सड़क के किनारे एक गुप्त रहस्य की तरह छिपी यह साधारण सी इकाई, शुद्ध, मिलावट रहित […]

8 May 2025

Leave a Reply

Log in to leave a comment.