Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की प्रवेश परीक्षा 8 जून को आयोजित होगी

By Sugar Times Team

7 June 2025

देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की प्रवेश परीक्षा 8 जून को आयोजित होगी

देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर की प्रवेश परीक्षा 8 जून को आयोजित होगी। आन लाइन प्रवेश परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न शहरो में बनाये परीक्षा केंद्र पर होगा। दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें पहली पाली सुबह 11 से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 से 3 बजे तक होगी। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर एक आर्ब्जवर की तैनाती की गई है। परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ब्लूटुथ आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों पर जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थी केंद्र के अंदर जा सकेंगे।

संस्थान की निदेशक डा सीमा परोहा ने बताया की परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए, इस बार की प्रवेश परीक्षा में पहली बार अभ्यर्थियों का आधार प्रमाणीकरण करवाया गया है। इसका मिलान कॉउंसलिंग के दौरान किया जायेगा। इस परीक्षा के तहद संस्थान में संचालित शर्करा प्रौद्योगिकी, शर्करा अभियांत्रिकी, अल्कोहल प्रौद्योगिकी, गुणवत्ता नियंत्रण, गन्ना उत्पादकता आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जायेगा।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 7 June 2025

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Leave a Reply

Log in to leave a comment.