Sugar Times
Breaking News
No breaking news at the moment

उत्तराखंड: डोईवाला चीनी मिल का 21 नवंबर तक गन्ना पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद

By Sugar Times Team

12 November 2024

उत्तराखंड: डोईवाला चीनी मिल का 21 नवंबर तक गन्ना पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद

देहरादून : डोईवाला शुगर मिल में नए गन्ना पेराई सत्र शुरू करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मिल प्रशासन की माने तो शुगर मिल में 90 प्रतिशत काम पूरे हो गए है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल की ओर से गन्ना सेंटरों को भी तैयार कराया जा रहा है। जिससे क्रय केंद्रों से समुचित गन्ना आपूर्ति मिलती रहे। मिल के जरूरी स्टेशन पूरी तरह से काम के लिए तैयार हो चुके हैं। मिल का बॉयलर भी आगामी 17 नवंबर तक शुरू होने का अनुमान है।

खबर में आगे कहा गया है की, मिल प्रशासन की ओर से अतिथियों से गन्ना पेराई सत्र को शुरू करने के लिए समय मांग जा रहा है। उम्मीद कि जा रही है कि 21 नवंबर को शुगर मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू हो जाए। शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शुगर मिल गन्ना पेराई के लिए तैयार हो चुकी है। कुछ औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। सप्ताह भर में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता हो जाएगी। बताया कि गन्ना पेराई सत्र शुरू करने के लिए अभी अधिकारिक तिथि तय नहीं हुई है।

Share this article
S
Sugar Times Team

http://sugartimes.co.in

Published: 12 November 2024

Covering India's sugar & bio-energy industry — market news, policy updates, and agricultural intelligence for the industry.

Related Intelligence

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश
Sugar Industry

डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का समावेश

**कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने चीनी मिलों में एआई, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस के महत्व पर जोर देते हुए इन्हें दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने के लिए आवश्यक बताया।**

9 Jun 2026
'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....
Sugar Industry

'युद्ध, मौसम और अपशिष्ट' की चुनौतियां....

**‘शुगर एनएक्सटी 2026’ में विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तनाव और एथेनॉल लक्ष्यों से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए चीनी उद्योग के लिए तकनीक आधारित और टिकाऊ विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।**

9 Jun 2026
भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..
Sugar Industry

भारतीय चीनी उद्योग का भविष्य और डिजिटल क्रांति..

**नई दिल्ली में आयोजित ‘शुगर एनएक्सटी’ कॉन्क्लेव 2026 में चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन, एथेनॉल, बायो-एनर्जी और एआई आधारित तकनीकों पर जोर दिया गया। सम्मेलन में 3,600 से अधिक प्रतिभागियों वाले हैकाथॉन के विजेता नवाचारों को भी सम्मानित किया गया।**

9 Jun 2026

Leave a Reply

Log in to leave a comment.